Delhi AAP Durgesh Pathak CBI Raid Update; Atishi BJP | Gujarat Election | AAP नेता दुर्गेश पाठक के घर CBI का छापा: विदेशी फंडिंग मामले में जांच जारी; सिसोदिया बोले- BJP की साजिश, गुजरात चुनाव प्रभारी बनते ही रेड
नई दिल्ली43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

AAP नेता दुर्गेश पाठक के घर सुबह से CBI की छापेमारी जारी है।
आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक के घर गुरुवार को CBI ने छापेमारी की है। CBI अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई विदेशी फंडिंग से जुड़े मामले को लेकर हो रही है। CBI ने दुर्गेश पाठक के खिलाफ फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) के तहत केस दर्ज किया है।
CBI की छापेमारी पर AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा- गुजरात चुनाव 2027 की जिम्मेदारी मिलते ही दुर्गेश पाठक के घर CBI रेड हुई है। ये कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि भाजपा की डर से निकली हुई साजिश है। BJP जानती है कि गुजरात में अब सिर्फ आम आदमी पार्टी ही उन्हें चुनौती दे सकती है और इस सच्चाई ने उन्हें हिला दिया है।
वहीं, AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा- BJP का गंदा खेल फिर शुरू हो गया है। गुजरात के सहप्रभारी दुर्गेश पाठक के घर CBI पहुंची है। मोदी सरकार ने हमारी पार्टी को खत्म करने का हर हथकंडा अपना कर देख लिया लेकिन फिर भी उनको चैन नहीं। गुजरात में BJP की हालत पतली है। जैसे ही पाठक को गुजरात का सहप्रभारी बनाया गया उनको धमकाने के लिए CBI भेज दी।

दिल्ली स्थित दुर्गेश पाठक का आवास जहां पर CBI की छापेमारी चल रही है।
CBI की रेड पर AAP नेताओं की बयान:
- दिल्ली की पूर्व CM आतिशी- आम आदमी पार्टी ने जैसे ही गुजरात चुनाव की तैयारी शुरू की, गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर CBI रेड करने पहुंच गई। गुजरात में AAP ही भाजपा को चुनौती दे सकती है और यह रेड इनकी बौखलाहट दिखा रही है। इतने सालों में भाजपा को समझ नहीं आया कि हम उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।
- सौरभ भारद्वाज- पिछले गुजरात चुनाव की वजह से भाजपा की केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू किया था। अब दुर्गेश पाठक को गुजरात की जिम्मेदारी मिली है तो आज CBI ने उनके घर छापा मार दिया है ।
गुजरात चुनाव के लिए गोपाल राय प्रभारी और पाठक सह-प्रभारी AAP पार्टी ने 21 मार्च गुजरात विधानसभा चुनाव 2027 के लिए गोपाल राय को प्रभारी और दुर्गेश पाठक को सह-प्रभारी बनाया था। इसके बाद दोनों ही नेता गुजरात दौरे पर भी गए थे। यहां उन्होंने राज्य भर के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

13 अप्रैल को AAP नेता गोपाल राय और दुर्गेश पाठक गुजरात दौरे पर थे। यहां उन्होंने गुजरात चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से बैठक की।
दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद AAP के संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। इस फेरबदल में सौरभ भारद्वाज को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसी के तहत दुर्गेश पाठक गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी गई।
गुजरात चुनाव अकेले लड़ेगी AAP आम आदमी पार्टी गुजरात में अपनी बढ़ती पकड़ को और मजबूत करना चाहती है। फरवरी में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी ने 32 सीटें जीती थी और लगभग 250 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी। वर्तमान में गुजरात विधानसभा में AAP के चार विधायक हैं। पार्टी ने पहले ही यह घोषणा कर दी है कि वह वर्ष 2027 में गुजरात विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी।
2 दिन पहले AAP विधायक कुलवंत सिंह के घर ED ने मारा था छापा मोहाली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह के घर 15 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की। ED की टीम उनके आवास और उनसे जुड़े विभिन्न ठिकानों की तलाशी की। ED की दिल्ली यूनिट की टीमें स्थानीय पुलिस के साथ सुबह मोहाली में जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड (जेएलपीएल) इलाके में सिंह के आलीशान घर पर पहुंचीं थी।

रियल एस्टेट कारोबारी और विधायक कुलवंत सिंह का आवास।
जेएलपीएल कुलवंत सिंह की रियल एस्टेट कंपनी है। ED सूत्रों के मुताबिक, कुलवंत सिंह फिलहाल घर पर नहीं हैं, लेकिन केंद्रीय एजेंसी की टीम उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है। ED के सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी पर्ल एग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) में हुए घोटाले से जुड़ी है।
आरोप है पीएसीएल के निदेशकों ने कथित तौर पर निवेशकों के पैसे को कई स्थानों पर स्थित फर्जी कंपनियों में स्थानांतरित करके गबन किया था। फिर इन पैसों को नकद में निकालकर पीएसीएल के प्रमुख सहयोगियों को सौंप दिया गया और फिर हवाला के जरिए भारत से बाहर की कंपनियों को संपत्ति खरीदने के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…
दिल्ली विधानसभा चुनाव में हारी AAP

———————————————
आम आदमी पार्टी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
AAP ने सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया:गोपाल राय की जगह लेंगे; मनीष सिसोदिया पंजाब के प्रभारी नियुक्त

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने पार्टी में बड़े बदलाव किए। पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। शुक्रवार को AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर पर पार्टी के राजनीतिक मामलों की कमेटी PAC की बैठक हुई, जिसमें ये फैसला लिया गया। सौरभ भारद्वाज पूर्व मंत्री गोपाल राय की जगह लेंगे। बैठक में दिल्ली समेत दो राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और 4 राज्यों के नए प्रभारी नियुक्त किए। महराज मलिक जम्मू-कश्मीर के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। पूरी खबर पढ़ें…